About Me

My photo
Delhi, देहरादून, उत्तराखंड, India
एक दिशा, एक एहसास, नयी शुरुआत और एक कोशिश...यहीं से शुरू है यह छोटा सा प्रयास...अपनी अनुभूतियों के निर्झर स्रोत को एक निश्चल और अंतहीन बहाव देने का...

Monday, November 15, 2010

खिलें कमल

गुलाबी हुए
सरोवर औ ताल
खिलें कमल

निर्भीक सरोज...

निर्भीक खडा
दलदल के बीच
पद्म सरोज

कोमल सा कमल

आसन बना
कोमल सा कमल
देवी चरण

लक्ष्मी और ब्रह्मा में मिले कमल...

रंग रूप में
लक्ष्मी और ब्रह्मा में
मिले कमल

पद्म सरोज...

पद्म सरोज
दलदल में पले
फिर भी सुन्दर

तिरे जलज...

हरे बिछौने
बैठ गुलाबी बन,
तिरे जलज

Friday, October 1, 2010

ज्ञान गगरी...

ज्ञान गगरी
छलके तो ही अच्छा
मिटाये तम ।